फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman professor attacked with knife, accused husband arrested

महिला प्रोफेसर पर चाकू से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Woman professor attacked with knife, accused husband arrested
रेवाड़ी। शहर की एक सोसायटी निवासी महिला प्रोफेसर पर उसके ही पति ने चाकू से हमला कर दिया। महिला के गर्दन, हाथ और पैर पर चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता प्रीति यादव ने बताया कि उनकी शादी 7 मार्च 2011 में बालियर खुर्द निवासी अरुण कुमार के साथ हुई थी। दोनों फिलहाल शहर के बाईपास स्थित एकता सोसायटी में रहते हैं। प्रीति यादव ने शहर के ही एक कॉलेज में बतौर प्रोफेसर कार्यरत है। शादी के बाद से ही उसका पति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आए दिन उसका पति मारपीट भी करता है। शुक्रवार को वह कॉलेज से वापस घर पहुंची तो उसके पति ने गाली-गलौज करते हुए धमकाना शुरू कर दिया और उसके बैंक खाते से रुपये निकलवाने के लिए एक वाउचर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। उसने इनकार किया तो पति ने मारपीट शुरू कर दी। वह बचने के लिए रसोई में गई तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। गर्दन, हाथ व पैर पर चाकू लगने से वह घायल हो गई। वह बच कर कमरे में पहुंची और अंदर दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी बाहर से उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। महिला ने घटना की सूचना अपने परिजन व पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। परिजनों ने अस्पताल में महिला का उपचार कराया। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। माडल टाउन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने देर शाम आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed