फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   woman hangs fir police

विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, ससुरालिया पर मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Feb 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
woman hangs fir police
शहर के मोहल्ला कुतुबपुर में एक विवाहिता ने शादी के दो माह बाद ही ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव हजारीवास निवासी 21 वर्षीय प्रिया की शादी दो माह पूर्व शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी राहुल के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही प्रिया को ससुरालियों द्वारा परेशान किया जा रहा था। विवाहिता ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करने एवं झूठे आरोप गलाने के बारे में अपने मामा को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि प्रिया ने रविवार रात को ससुराल में ही चुन्नी को फंदा बनाकर जान दे दी। सोमवार को सूचना पाकर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। रामपुरा थाना के पुलिस अधिकारी लालसिंह ने कहा कि मृतका की मां लक्ष्मी देवी की शिकायत पर पति राहुल, सास मंजू व ससुर अनिल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed