फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman going home after tying rakhi dies in road accident

राखी बांधकर घर जा रही महिला की कार की टक्कर से मौत

Mon, 23 Aug 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Woman going home after tying rakhi dies in road accident
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खिजूरी गांव के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के बिलासपुर गांव निवासी नरेश ने बताया कि उसकी बहन शकुंतला रविवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में उसके साथ बाइक पर झज्जर में जाकुपुर स्थित मामा के घर गई थी। वहां से दोपहर बाद लौटते समय जब वह एनएच-48 पर खिजूरी गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसकी बहन सड़क पर गिर गई और कार की चपेट में आ गई। वहीं वह और उसका भांजा दूसरी तरफ गिर गए। हादसे में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी वहां से गाड़ी लेकर भाग निकला। फिर उसने आसपास के लोगों की मदद से घायल बहन को धारूहेड़ा के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed