{"_id":"6298fc181a3e33127a58b780","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-khurmpur-case-registered-rewari-news-rtk648459441","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्मपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्मपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा बावल के गांव खुर्मपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही मृतका के पति की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले के गांव खुर्मपुर निवासी जितेंद्र बावल ने बताया कि वह कंपनी में नौकरी करता है। उसकी मां सुशीला (40) घर में रात को अकेली थी। रात 11 बजे जब ड्यूटी से घर लौटा तो उसके घर से 3 लोग निकल कर भाग रहे थे। अंधेरा होने की वजह से वह उन्हें पहचान नहीं सका।
उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी मां चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
बता दें कि महिला के पति राम किशन की कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। अब महिला की संदिग्ध मौत से हर कोई हैरान है। बावल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या किसने और क्यों की।
महिला का पोस्टमार्टम बोर्ड से कराया गया है। उनके पति की मौत के मामले में बावल थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि महिला की हत्या कैसे हुई।
- विद्यासागर, थाना प्रभारी, बावल