फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman dies in car collision

कार की टक्कर से महिला की मौत

Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in car collision
रेवाड़ी। बेरली-रेवाड़ी रोड पर कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला सास के साथ रेवाड़ी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव मांडिया खुर्द निवासी सुनीता देवी सुबह अपनी सास सरती देवी के साथ रेवाड़ी आने के लिए निकली। वे दोनों घर के पास ही बेरली-रेवाड़ी रोड पर खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन

इस दौरान बेरली गांव की तरफ से एक बेकाबू कार आई और सुनीता देवी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। वहीं कुछ ही दूरी पर खड़े मृतक महिला के जेठ निहाल सिंह ने टक्कर मारने वाली कार के रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिए। सुनीता देवी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी चालक पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed