फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   woman dies after swallowing poisonous substance

Rewari News: जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, ससुराल वालाें पर हत्या का आरोप

Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
woman dies after swallowing poisonous substance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धारूहेड़ा के बड़ा दरवाजा के निकट निवासी रोहित की 26 वर्षीय पत्नी रेशमा ने 22 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे भिवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। रेवाड़ी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रात को रेशमा की मौत हो गई। सूचना के बाद महिला के मायका पक्ष के लोग और धारूहेड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
पुलिस को दी शिकायत में जिला पलवल के गांव स्वामीका निवासी रामपाल ने बताया कि उसकी बेटी की शादी आठ दिसंबर 2018 को धारूहेड़ा के रोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद से रेशमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। रेशमा की तीन लड़कियां हैं। ससुराल वाले दो लाख रुपये और कार मांग रहे थे। उन्होंने एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल भी दी थी, इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। पंचायत में मामला सुलझाकर रेशमा को ससुराल भेजा गया था। आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को उसकी सास बिमला देवी, ससुर मुकेश और चाचा ससुर महेद्र ने रेशमा को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed