फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman dies after consuming poisonous substance, accused of murder

भोतवास में महिला की जहर से मौत, पांच पर केस दर्ज

Sun, 03 Jul 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poisonous substance, accused of murder
कोसली। क्षेत्र के गांव भोतवास भोंदू में शनिवार को जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के मायका पक्ष का आरोप है कि ससुरालियों ने जहर खिलाकर हत्या की है। मृतका के भाई की शिकायत पर जाटूसाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के गांव खातीवास की मुकेश देवी (47) की शादी रेवाड़ी के गांव भोतवास भोंदू निवासी सुरेंद्र के साथ हुई थी। उसका एक बेटा और बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। मुकेश देवी के भाई नरेश ने बताया कि उनका जीजा मंद बुद्धि है, इस वजह से ससुर रामसरण, उसका बेटा मोनू, सास, देवर, जेठ - जेठानी मिलकर मुकेश देवी को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। नरेश ने बताया कि उसकी बहन मुकेश देवी को आरोपियों ने जहर देकर मार दिया। परिजन महिला मुकेश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे मगर उसकी जान नहीं बच सकी। जाटूसाना पुलिस ने नरेश के बयान पर पति को छोड़ बाकी अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

-
वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भोतवास में एक महिला ने जहर खा लिया है। पुलिस गांव में पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। मृतका के भाई की शिकायत पर मृतका के ससुर रामशरण, बेटे, सास, देवर, जेठ और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।- जितेंद्र, एसएचओ, जाटूसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed