फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman commits suicide by hanging at home

महिला ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging at home
गांव कान्हड़वास में सोमवार को एक विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोसली थाना पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला गुरुग्राम के गांव दौलताबाद निवासी रामकिशन ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी निशा की शादी फरवरी 2015 में गांव कान्हड़वास निवासी ईश्वर के बेटे भूपेंद्र के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय के बाद से ही दामाद भूपेंद्र, उसकी मां महादेई व पिता ईश्वर सिंह उसकी बेटी से और पैसे की मांग करने लगे। उन्होंने जनवरी 2020 में एक लाख रुपये समधी ईश्वर सिंह को दिए थे। दोबारा दबाव बनाने पर एक बार 49 हजार रुपये व उसके बाद 50 हजार उनके खाते में भेज दिए थे। 19 अक्टूबर को निशा ने फोन कर बताया कि उसे परेशान किया जा रहा है। अगले दिन वह बेटी के ससुराल गया और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सोमवार को फोन से सूचना मिली कि निशा ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed