{"_id":"5ff5fa788ebc3e2e2616e728","slug":"without-number-plate-bike-three-lacs-rewari-news-rtk5896949143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश, नागरिक अस्पताल के सामने से हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश, नागरिक अस्पताल के सामने से हुए फरार
विज्ञापन
बदमाशों के बीच पुलिस का खौफ नहीं रहा है, इसी का परिणाम है कि बुधवार को दोपहर पौने दो बजे बदमाश आसानी से तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो जाते हैं, लेकिन पुलिस हमेशा की तरह जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासनों तक सिमटकर रह जाती है। जिस तरह से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया, उससे स्पष्ट है कि बदमाशों के पास व्यापारी के पास पैसे होने की सूचना व दुकान से निकलने का समय पहले से पता था। क्योंकि दोनों बदमाश पहले से ही योजना के तहत अलग-अलग खड़े हुए थे। जैसे ही एक बदमाश ने बाइक से स्कूटी में टक्कर मारी तो दूसरे ने आंखों में मिर्च डाल दी। विरोध हुआ तो दोनों फायर करते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दूसरी गोली भी चलाने का प्रयास किया लेकिन पिस्टल चल नहीं पाई। वहीं दूसरी ओर लोग बिना नंबर प्लेट की बाइक व हथियार लेकर घूम रहे है, लेकिन पुलिस तंत्र को इसकी भनक तक नहीं है। शहर में व्यापारी के साथ हुई तीन लाख रुपये की लूट से अन्य व्यापारियों में भी पुलिस व प्रशासन के खिलाफ रोष है।
सौरभ ने बदमाशों का किया डटकर विरोध
जानकारी के अनुसार जैसे ही सौरभ स्कूटी पर सवार होकर गोल चक्कर के पास पहुंचा तो पल्सर पर सवार बदमाश ने स्कूटी को टक्कर मार दी, वहीं थोड़ी दूर खड़े दूसरे बदमाश ने आंखों में मिर्च डालने का प्रयास किया। बदमाशों ने सौरभ से स्कूटी व नगदी मांगी तो विरोध किया, लेकिन बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर फायर करते हुए मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि सौरभ ने ईंट से बदमाशों पर हमला भी किया, लेकिन असलाह होने के चलते बदमाश फरार हो गए। हालांकि बदमाश सीसीटीवी में भी कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी के सहारे आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पूर्व मंत्री बोले- शहर में जंगलराज, नहीं कोई सुनने वाला
वारदात के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने पीड़ित व्यापारी से मिलकर हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि दिन दहाड़े व्यापारियों पर गोलियां बरसाकर लूट की वारदात की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी अरविंद गुप्ता के भतीजे सौरव गुप्ता की आंखों में बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डालकर 3 लाख रुपये की डकैती कर ली। इस वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। यादव कटला बाजार में पीड़ित से मिलने पहुंचे व एसपी रेवाड़ी से फोन पर बात की। कैप्टन ने कहा कि प्रदेश में होने वाली ऐसी वारदातों से पता चलता है कि प्रदेश में जंगलराज है, जनता की सुनने वाला कोई नही है। इससे पहले भी इस तरह की वारदात रेवाड़ी में कई बार हो चुकी हैं।
विज्ञापन
फोटो। 1