Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   With the onset of winter, stalls selling peanuts and gajak have appeared in the markets.

Rewari News: ठंड की दस्तक के साथ बाजारों में सजी मूंगफली-गजक की दुकानें

Wed, 11 Nov 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
With the onset of winter, stalls selling peanuts and gajak have appeared in the markets.
बावल चौक पर सर्दी की शुरुआत के साथ मूंगफली की दुकान लगाकर बिक्री करते दुकानदार। संवाद
रेवाड़ी। ठंड शुरू होने के साथ ही सड़क के किनारे फुटपाथ पर मूंगफली, गजक, रेवड़ी और तिल पट्टी की दुकानें सजने लगी हैं। शहर के मुख्य बाजार, मॉडल टाउन, रेलवे रोड, धारूहेड़ा चौक और बस स्टैंड क्षेत्र में भट्ठियों पर मूंगफली भूनते दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। सोंधी खुशबू के साथ गरमा-गरम मूंगफली का स्वाद लोगों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार नवंबर से फरवरी तक मूंगफली और गजक की मांग में तेजी आती है। ठंड बढ़ने के साथ ही इनकी बिक्री में भी इजाफा होने की उम्मीद है। बाजार में मूंगफली की मुख्य आपूर्ति राजस्थान से होती है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भी मूंगफली मंगवाई जाती है। फिलहाल बाजार में कच्ची मूंगफली 120 से 140 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। वहीं, भूनी मूंगफली 50 रुपये पाव की दर से बिग रही है। दुकानदार 10 से 20 रुपये की मूंगफली के पैकेट बेच रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ग्राहकों की संख्या और बिक्री दोनों बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि सर्दी की शुरुआत के साथ ही ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शाम के समय चाय के साथ मूंगफली खाने का मज़ा कुछ और ही होता है। बच्चे और बुजुर्ग सभी इन दिनों मूंगफली, गजक और रेवाड़ी के शौकीन बन जाते हैं।

शहर के मुख्य बाजार, रेलवे रोड, मॉडल टाउन और धारूहेड़ा चौक के पास ऐसी अस्थायी दुकानों की भरमार है जहां लोगों की भीड़ देर रात तक लगी रहती है।

पूरे सीजन में 10 क्विंटल तक होती है बिक्री
महाराणा प्रताप चौक के समीप मूंगफली की दुकान लगाने वाले यूसुफ ने बताया कि वे हर साल सर्दियों के मौसम में ही दुकान लगाते हैं। पिछले दो वर्षों से वे रेवाड़ी में मूंगफली और गजक की बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार कारोबार अच्छा चल रहा है और ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्राहकों में भुरभुरी गजक, गजक पट्टी, रोल और गुड़ से बनी गजक की मांग सबसे अधिक है। पूरे सीजन में करीब 10 क्विंटल तक मूंगफली की बिक्री हो जाती है। वहीं, बावल रोड के पास दुकान लगाने वाले वशीम ने बताया कि मूंगफली के दाम पिछले साल की तरह ही स्थिर हैं, हालांकि व्यापारियों को इस बार माल महंगे दामों पर मिल रहा है। वे राजस्थान से मूंगफली मंगवाते हैं। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में मूंगफली और गजक की मांग सबसे अधिक रहती है। यही वजह है कि यह सीजन कारोबारियों के लिए सबसे फायदेमंद होता है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ बिक्री में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed