फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Winners of volleyball and kabaddi will get 11 thousand rupees each

Rewari News: वॉलीबॉल व कबड्डी के विजेताओं को मिलेंगे 11-11 हजार रुपये

Sun, 09 Mar 2025 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Winners of volleyball and kabaddi will get 11 thousand rupees each
फोटो : 13बाबा बिशनदास मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी की तरफ से आयोजित मीटिंग में चर्चा करते हु
रेवाड़ी। गांव निमोठ में 14 मार्च शुक्रवार को धुलंडी पर्व के अवसर पर हर वर्ष की भांति बाबा बिशनदास मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी व ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। पंडित यादराम शर्मा व पुजारी रमेश शर्मा द्वारा सुबह 8 बजे हवन के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। गांव के रामफल द्वारा देशी घी का भंडारा लगाया जाएगा। मेले में दूर-दराज के श्रद्धालु मन्दिर पहुंचकर मत्था टेकते हैं तथा मन्नतें मांगते हैं। कुछ लोग पेट पलनिया बाबा के दरबार तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी व ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के पुरस्कार सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम सरपंच रामस्वरूप शर्मा ने की। ग्राम सभा में कमेटी सदस्यों के अलावा गांव के लोगों की मौजूदगी में पुरस्कार पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के लाल सिंह यादव (रिटायर्ड हेडमास्टर), बाबूजी ओमप्रकाश यादव, मास्टर सुनील यादव, मांगेराम, सुभाष यादव, शेर सिंह यादव, अनिल पूर्व पंच, महेंद्र शर्मा, रामचंद्र (रामू) यादव, बीर सिंह, सतबीर हलवाई, कृपाल सिंह यादव, पवन शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----

ये दिया जाएगा इनाम
कमेटी के प्रधान पूर्व सरपंच रविन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर सत्य नारायण व सेक्रेटरी रामचंद्र यादव (पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट) ने बताया कि ग्राम सभा में कमेटी सदस्यों के अलावा गांव के लोगों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल (शूटिंग), कबड्डी (नेशनल प्रो ओपन), लॉन्ग जंप, हाई जंप, बुजुर्ग, युवाओं व बच्चों की दौड़ के अलावा 100 रुपये से 11,000 रुपये तक की कुल 38 कुश्तियां करवाई जाएंगी। इसमें 100(10), 250 (10), 500(10), 1100(3), 2100 (2), 3100(1), 5100 (1) तथा 11,000(1) कामड़े की कुश्ती सम्मिलित हैं। वॉलीबॉल व कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपये व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। लॉन्ग जंप, हाई जंप, बुजुर्ग, युवाओं व बच्चों की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 750 रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed