फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Will get relief from garbage in Dharuhera

Rewari News: धारूहेड़ा में कूड़े से मिलेगी निजात

Sat, 10 Feb 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from garbage in Dharuhera
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा स्थित गरीब नगर में पुराने कचरे के निष्पादन के लिए बायो रिमेडियेशन प्लांट नगर पालिका द्वारा शुरू किए जाने को लेकर प्रस्ताव मुख्य कार्यालय भेजा गया है। प्लांट के बनने के बाद कस्बा से निकलने वाले कूड़े, कचरे का ट्रॉमल मशीन के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा। इससे वातावरण भी शुद्ध रहेगा।
विज्ञापन


इस प्लांट में आधुनिक मशीनों द्वारा पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाएगा। हानिकारक कचरे को मशीन द्वारा उपयोगी उत्पादों में बदल दिया जाता है। जिनका दोबारा उपयोग किया जा सकेगा। आम तौर पर इन प्लाटों में नगर का कूड़ा एकत्र कर उन पर सैनिटाइजर आदि का छिड़काव कर सफाई की जाती है। इसके बाद पुराने कचरे को सुखाकर प्लांट में डाल दिया जाता है। इसमें से पत्थर, प्लास्टिक, कपड़ा, मिट्टी अलग हो जाते हैं। इससे भूमिगत जल भी स्वच्छ रहेगा। सब कुछ ठीक रहा तो यह प्लांट इसी वर्ष शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




उद्योगों का निकलता है ज्यादातर कूड़ा

दरअसल, डिस्पोजल वेस्ट यूनिट बनाने की लंबे समय से मांग भी की जा रही थी। धारूहेड़ा एक औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर कूड़ा काफी अधिक निकलता है। ज्यादातर कूड़ा उद्योगों का होता है। जो स्वास्थ्य के लिए भी काफी हानिकारक होता है। ऐसे में अगर कूड़ा निष्पादन प्लांट लगता है तो लोगों को काफी फायदा होगा। 25 जनवरी को नगर पालिका धारूहेड़ा में मीटिंग का आयोजन किया गया था। मीटिंग बजट को लेकर थी। इस दौरान सभी पार्षदों की प्लांट को लेकर सहमति भी बनी थी। फिर फाइल को मुख्यालय भेज दिया गया था। अब मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये होगा फायदा

पुराना कचरा पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है। क्योंकि इस कूड़े में कंक्रीट, पॉलिथीन, रबर, कांच, मिट्टी आदि सब कुछ मिला होता है। इससे जहां भी यह कचरा मिलेगा, वहां का पर्यावरण दूषित होने लगता है। इन प्लांटों में मशीनों द्वारा पुराने कचरे से कंक्रीट, पॉलिथिन और मिट्टी को अलग कर देगा। इसके अलावा इससे उत्पादित ईंधन को सीमेंट कारखानों को बेचा जा सकता है। इससे राजस्व प्राप्त होगा। कूड़े का निस्तारण हो जाने से कूड़े के कारण बेकार पड़ी जमीन भी उपयोग लायक हो जाएगी।


------

डिस्पोजल वेस्ट यूनिट बनाने को लेकर मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया है। मंजरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।- प्रवीण, सचिव, नगर पालिका धारूहेड़ा

-------

इस साल धारूहेड़ा की स्वच्छता रैंकिंग में स्थिति

राष्ट्रीय रैंकिंग 3158

जोनल रैंकिंग 186

स्टेट रैंकिंग 49

डोर टू डोर कलेक्शन वेस्ट 16 प्रतिशत

रिहायशी क्षेत्र की सफाई 27 प्रतिशत

मार्केट क्षेत्र की सफाई 27 प्रतिशत

डंप साइट्स पर निवारण 100 प्रतिशत

पब्लिक शौचालय 25 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed