फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Will do door to door online registration of capable young soldiers and veterans

सक्षम युवा सैनिकों और वीरांगनाओं का घर-घर जाकर करेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Tue, 21 Sep 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Will do door to door online registration of capable young soldiers and veterans
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड यशेंद्र सिंह ने बताया कि सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य शुरू किया गया है। जिसके लिए सक्षम युवाओं को सैनिकों एवं वीरांगनाओं के गांव-गांव जाकर फार्म भरने के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने सभी सैनिकों एवं वीरांगनाओं से अनुरोध किया कि वे सक्षम युवाओं के माध्यम से इस कार्य में सहयोग दें और अपना पंजीकरण करवाएं। ऑनलाइन पंजीकरण सभी सैनिकों एवं वीरांगनाओं के लिए सरकार द्वारा अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सैनिकों एवं वीरांगनाओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए सक्षम युवाओं को आपके द्वार पर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सैनिक एवं वीरांगना स्वयं भी डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र आदि लाकर या किसी के द्वारा जिला सैनिक बोर्ड में भेजकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी शिक्षित भूतपूर्व सैनिकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने आस-पास रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं का इस कार्य में सहयोग करें तथा किसी को भी फोन पर अपनी सूचनाएं सांझा न करें। उन्होंने कहा कि जिला सैनिक बोर्ड आपके सभी कार्य करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed