{"_id":"613118c58ebc3e06046ce576","slug":"will-advocate-formation-of-ahir-regiment-prominently-in-lok-sabha-mp-rewari-news-rtk622796962","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहीर रेजिमेंट के गठन की पैरवी लोकसभा में प्रमुखता से करूंगा : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहीर रेजिमेंट के गठन की पैरवी लोकसभा में प्रमुखता से करूंगा : सांसद
विज्ञापन
विजेता को सम्मानित करते रोहतक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
- फोटो : Rewari
खोल। विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने अहीर रेजिमेंट की मांग विधानसभा में उठा दी है। अब मैं भी अहीर रेजिमेंट का गठन करने की पैरवी लोकसभा में प्रमुखता से करूंगा। यह बातें रोहतक के लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा ने जैनाबाद में आयोजित गोगा बीर मेले में कहीं।
सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव आपके क्षेत्र की विधानसभा में जोरदार पैरवी का रहे हैं। वह हर काम को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर पूरा करवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी धरती वीर जवानों की धरती है। इसलिए अहीर रेजिमेंट का बनना बहुत जरूरी है। विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने अहीर रेजिमेंट की मांग विधानसभा में उठा दी है। उन्होंने कहा कि वह भी अब अहीर रेजिमेंट का गठन करने की पैरवी लोकसभा में प्रमुखता से करेंगे। भाजपा डहीना मंडल अध्यक्ष राकेश यादव व उसकी टीम ने सांसद का सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच गोपीचंद जैनाबाद, पूर्व सरपंच सीहा विक्रम पांडे, पूर्व सरपंच ढाणी ठेठरबाढ परिक्षित चौहान, पूर्व सरपंच रतन चौहान आदि लोग मौजूद थे। मंच संचालन मास्टर चांदराम व प्रवक्ता हरीश कुमार ने किया। कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों को एकजुट होकर करने से भाईचारा बढ़ता है। कोरोना काल के दौरान जो काम अधूरे रह गए हैं, अब उन्हें पूरा करवाने का समय आ गया है। सभी गांवों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाए।
कुश्ती व कबड्डी के विजेताओं को सम्मानित किया
मेले में 5100 रुपये की कुश्तियां पहलवान बलजीत बागौत व पवन बागौत ने जीती। कबड्डी में निजामपुर माजरा पानीपत की टीम विजयी रही, जिसे 11000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। मेले में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज के साधु-संतों ने भाग लिया। मेला कमेटी की तरफ से मुख्यातिथि व अन्य का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।