फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wife accused of transferring more than Rs 30 lakh

Rewari News: पत्नी पर 30 लाख से अधिक रुपये ट्रांसफर करने का आरोप

Fri, 06 Feb 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wife accused of transferring more than Rs 30 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। गांव रतनथल निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार हरिओम ने अपनी पत्नी के खिलाफ कोसली थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि पत्नी ने उनके संयुक्त बैंक खाते से करीब 30 लाख 28 हजार रुपये बिना जानकारी के दिल्ली स्थित एक अन्य बैंक शाखा में ट्रांसफर कर दिए।
हरिओम की पत्नी पिछले कुछ वर्षों से उनसे अलग रह रही हैं। हरिओम का कहना है कि उन्होंने जमीन बेचकर प्राप्त रकम अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक खाते में जमा कर रखी थी। यह खाता उनकी पत्नी के साथ संयुक्त था। आरोप है कि इसी संयुक्त खाते का फायदा उठाते हुए पत्नी ने बैंक के माध्यम से उक्त राशि दिल्ली के एक बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हरिओम की शिकायत पर उसकी पत्नी द्वारा बिना जानकारी के संयुक्त खाते से 30 लाख 28 हजार रुपये निकाले जाने की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed