{"_id":"647cd4f7f710f271d809e75b","slug":"why-bjp-silent-after-the-accident-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1002-763-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद बीजेपी चुप क्यों : यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद बीजेपी चुप क्यों : यादव
Sun, 04 Jun 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव। विज्ञप्ति
रेवाड़ी। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने रेवाड़ी विधानसभा के गांव भुरथल ठेटर, भुरथल जाट, चिल्ल्ड, नूरपुर, जैतपुर इत्यादि गांव का दौरा कर जनसंपर्क किया।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर दुख जताया और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि इस हादसे पर बीजेपी ऊपर से लेकर नीचे तक जवाबदेही तय करे। जब कोई अच्छा काम होता है तो नरेंद्र मोदी की जय जयकार होती है, अब इस हादसे के बाद बीजेपी चुप क्यों है।
यादव ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने पिछले 9 साल में कुछ नहीं किया। जब इनकी सरकार बनी उस समय इन्होंने हमारी कांग्रेस पार्टी के द्वारा करवाए गए कार्यों के फीते काटे थे। उसके बाद हमारे द्वारा किए गए कार्यों की मरम्मत तक इनसे नहीं हो पाई और अब हमारे द्वारा बनवाई गई बिल्डिंगों को निजी संस्थाओं से किराए पर दिया जा रहा है। रेवाड़ी स्थित सेक्टर 4 में उनके द्वारा बनाई गयी लड़कियों के स्कूल की बिल्डिंग को एक प्राइवेट संस्था को लीज पे दे दिया गया है। इस बिल्डिंग में पहले सैनिक स्कूल की क्लास चल रही थी। सैनिक स्कूल की बिल्डिंग बनने के बाद सैनिक स्कूल ने यहां से खाली कर दिया। अब इस बिल्डिंग का सरकार को सही इस्तेमाल करना चाहिए था। रेवाड़ी में सरकारी कॉलेज की जब तक बिल्डिंग ना बने तब तक के लिए कॉलेज ने भी इस बिल्डिंग को लीज पर मांगा था। कॉलेज की बिल्डिंग की मांग को लेकर कुछ समय पहले रेवाड़ी की बेटियों ने पैदल चलकर उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था।