फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Who will be crowned MLA, decision today

Rewari News: किसके सिर सजेगा विधायक का ताज, फैसला आज

Tue, 08 Oct 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Who will be crowned MLA, decision today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के रेवाड़ी, कोसली और बावल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना मंगलवार को होगी। मतगणना के बाद शाम तक परिणाम की घोषणा हो जाएगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में किसके सिर विधायक का ताज सजेगा, यह फैसला मंगलवार को हो जाएगा।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला है तो वहीं कोसली और बावल में कांग्रेस और भाजपा में आमने-सामने की टक्कर है। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव, भाजपा के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतीश यादव मैदान में हैं। सतीश यादव भाजपा से बागी होकर आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से बागी प्रशांत सन्नी भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। प्रशांत सन्नी युवा वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने का दम रखते हैं।
विज्ञापन

कोसली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव और भाजपा से अनिल यादव चुनाव लड़ रहे हैं। जगदीश यादव पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। अनिल यादव का यह पहला विधानसभा का चुनाव है। यहां दोनों में टक्कर है। बावल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एमएल रंगा और भाजपा से डॉ. कृष्ण कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। रंगा पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। कृष्ण कुमार का यह पहला चुनाव है। मंगलवार को यह तय हो जाएगा की किसके सिर ताज सजेगा। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed