फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   When woman's health deteriorated due to abortion, her lover ran away, police caught him

Rewari News: गर्भपात से महिला की तबीयत बिगड़ी तो भागा प्रेमी, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 20 Nov 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 20 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
When woman's health deteriorated due to abortion, her lover ran away, police caught him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। थाना शहर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला आनंद नगर व हाल मुकाम आजाद चौक आर्य नगर निवासी दीक्षित के रूप में हुई है। गर्भपात कराने पर महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रेमी भाग गया था।
जिले एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अस्पताल के बाहर जूस की दुकान चलाने वाले दीक्षित से हुई थी। उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा था, इस पर दीक्षित ने उससे कहा कि तलाक मिलने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद 2021 से वह उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगा था। इस दौरान उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया। वर्ष 2023 में उसने लिव इन में रहने के कागजात भी बनवाए और उसके साथ लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसके बाद वह बावल में रहने लगी। आरोपी दीक्षित उसके साथ रह रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने का पता चलने के बाद उसने धोखे से कोई दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके कारण उसकी हालत खराब हो गई। इस दौरान आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर करीब चार साल तक गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed