{"_id":"6557b44ec7f7bb92b60a9b04","slug":"when-he-could-not-open-the-safe-kept-in-the-jewelers-shop-he-stole-the-silver-lakshmi-ganesh-idol-rewari-news-c-198-1-rew1001-6601-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ज्वेलर्स की दुकान में रखी तिजोरी नहीं खोल पाया तो चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ज्वेलर्स की दुकान में रखी तिजोरी नहीं खोल पाया तो चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति चुराई
Sat, 18 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बावल। कस्बा में चोर ने एक ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी तिजोरी तोड़ने की कोशिश की, जिसमें लाखों रुपये के गहने रखे हुए थे, लेकिन तिजोरी टूट नहीं पाई। चोर दुकान के अंदर रखी चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति चोरी कर ले गया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बावल थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अजरका निवासी योगेंद्र कुमार ने बावल कस्बा के रेलवे रोड पर जय अम्बे ज्वेलर्स के नाम से दुकान की हुई है। वीरवार की रात वह अपनी दुकान को अच्छी तरह बंद कर घर गया था। शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो लॉक टूटे मिले। उसने कैमरे चेक किए तो उसमें एक चोर दुकान का शटर खोलकर अंदर घुसता हुआ दिखाई दिया। इतना ही नहीं चोर ने वहां रखी चांदी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति चोरी कर ली।
3-4 बार पहले भी हो चुकी वारदात
योगेंद्र की माने तो चोर ने तिजोरी का लॉक तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन उसे तोड़ नहीं पाए। तिजोरी में लाखों रुपये सोने के गहने रखे हुए थे। दुकान में पहले भी 3-4 बार चोरी की कोशिश हो चुकी है। एक बार चोर दीवार तोड़कर अंदर घुस गए थे। हालांकि तिजोरी की वजह से उसके गहने चोरी नहीं हो पाए। योगेंद्र की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही फुटेज को कब्जे में लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी है।