फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   What harm has Haryana done if BJP gives cylinders for Rs 450 in Rajasthan: MLA

भाजपा राजस्थान में 450 में सिलिंडर देगी तो हरियाणा ने क्या बिगाड़ा : विधायक

Fri, 29 Dec 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 29 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
What harm has Haryana done if BJP gives cylinders for Rs 450 in Rajasthan: MLA
रेवाड़ी। कांग्रेसी विधायक चिरंजीव राव ने शहर के यादव नगर में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं। यादव नगर वासियों ने कच्ची गलियों को पक्का करवाने की मांग विधायक के सामने रखी और प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी की समस्याओं को रखा।
विज्ञापन

विधायक चिरंजीव राव ने भी डीएमसी रेवाड़ी को मौके पर ही फोन कर सभी समस्याओं का समाधान करवाने को कहा। विधायक ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा राजस्थान में गैस सिलेंडर 1 जनवरी से 450 रुपए में दिया जाएगा जो अच्छी बात है, लेकिन मैं भाजपा की ही हरियाणा सरकार से पूछना चाहता हूं कि हरियाणा वासियों ने ऐसा क्या गुनाह कर रखा है कि इनको 1100 रुपये में गैस सिलेंडर मिलता है जबकि हरियाणा में भी तो पिछले 9 साल से भाजपा की ही सरकार है। वहीं एम्स के शिलान्यास में लगातार हो रही देरी के लिए भी सरकार को घेरा। ग्रामीणों द्वारा स्वेच्छा से जमीन देने और लगातार धरने पर बैठे रहने के बावजूद भी एम्स का शिलान्यास तक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर विधायक चिरंजीव राव ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कांग्रेस राज में सुई से लेकर जहाज तक देश में ही बनने लगे। हरित क्रांति, बैकों का राष्ट्रीय करण, कंप्यूटर, सूचना का अधिकार, खाद्य पूर्ति का अधिकार सभी कांग्रेस की ही देन हैं। राहुल गांधी किसान भाईयों के लिए भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आए। किसान भाईयों की जमीन की तरफ कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। जबकि भाजपा ने पिछले 10 साल में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया और जो कोई सरकार के खिलाफ बोलता है उस पर इनकम टैक्स और ईडी के छापे मरवाए जाते हैं, इस तरह भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed