फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Went to get the goods of the shop but did not return, later got information about the murder

दुकान का सामान रखवाने गया पर नहीं लौटा, बाद में मिली हत्या की सूचना

Fri, 05 Nov 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Went to get the goods of the shop but did not return, later got information about the murder
छोटी दीपावली की रात घंटेश्वर मंदिर के समीप ऑटो चालक की चाकू से हत्या करने के मामले में गोकल गेट चौकी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी के नई बस्ती निवासी यश उर्फ नन्नू के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि शिकायतकर्ता रामअवतार सैनी पुत्र खूबराम सैनी निवासी मोहल्ला बल्लुवाड़ा रेवाड़ी ने शिकायत दी थी कि मेरा लड़का अमित रेवाड़ी के बार हजारी मेँ स्थित आगरा चाट भंडार पर काम करता था। बुधवार की रात को अमित दुकान से मिठाई का डब्बा घर पर रखकर हमें ये कहकर गया था कि मैं दुकान का सामान रखवाकर आऊँगा। पूरी रात निकाल गई लेकिन मेरा लड़का घर नहीं लौटा। सुबह मुझे पता चला कि मेरे लड़के अमित के साथ कुछ लड़कों ने मारपीट की तथा चाकू से भी वार कर फरार हो गए। इसके बाद अमित को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिले में हुई वारदात के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शहर के मुख्य बाजार में हुई वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा कोसली में हुई वारदात को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने में सफल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed