{"_id":"67ba1a062529b9f4040bb324","slug":"wellness-center-opened-for-girl-students-in-girls-college-rewari-news-c-198-1-rew1001-215625-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं के लिए खोला वेलनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं के लिए खोला वेलनेस सेंटर
Sun, 23 Feb 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सेक्टर-18 राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए वेलनेस सेंटर खोला गया है। इसकी खास बात है कि इसमें छात्राओं की काउंसिलिंग खुद प्रिंसिपल व मनोविज्ञान की प्रोफेसर डॉ. ज्योति यादव करती हैं।
डॉ. ज्योति का कहना है कि छात्राओं को शारीरिक रूप से ही नहीं मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना चाहिए। ऐसे में उनको जो भी कोई छोटी-मोटी परेशानियां आती हैं तो उनको दूर करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर की स्थापना पिछले वर्ष मेंटल हेल्थ दिवस पर की गई थी। कॉलेज में छात्राओं के लिए योगा व मेडिटेशन की कक्षाएं भी लगाई जाती हैं। अभी पिछले दिनों भी योगा की कक्षाएं लगाई गईं जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं हिस्सा लिया।
छात्राओं के लिए समय-समय पर न्यूट्रीशन और डाइट को लेकर भी कार्यशाला लगाई जाती है। जिसमें छात्राओं को पोषण तत्वों से भरपूर भोजन ग्रहण करने के बारे में बताया जाता है। योगा-मेडिटेशन की क्लास में ध्यान केंद्रित करना सिखाया जाता है। उनको पढ़ाई से संबंधित कोई तनाव है तो उसे दूर करने में मदद की जाती है। उनको बताया जाता है कि किस प्रकार हम खुद को मानसिक तनाव से स्वस्थ रख सकते हैं।
विज्ञापन
अब तनाव दूर करने के लिए होगा सर्वे
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हमने महेंद्रगढ़ में एकेडमिक स्ट्रेस को लेकर स्कूली बच्चों पर सर्वे करवाया था। अब कॉलेज में यह सर्वे करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही शेड्यूल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्राओं का शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना जरूरी है। इस सर्वे में यह देखा जाएगा कि परीक्षा के दिनों में उनको कितना तनाव रहता है। उस तनाव को हम कैसे दूर कर सकते हैं, इसे लेकर उनको बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में शिक्षकों की एक टीम भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर हमें जागरूक होना चाहिए। इसलिए कॉलेज में समय-समय पर हाइजीन व स्वच्छता जैसे विषयों पर भी सेमिनार लगती है। पिछले दिनों मिलेट्स को लेकर भी कार्यशाला लगाई गई थी। जिसमें छात्राओं को इनके फायदे बताए गए थे। ।