फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   weekly recovery of Rs. 200 from street operators

रेहड़ी संचालकों से की 200 रुपये की हफ्ता वसूली, विरोध करने पर की मारपीट

Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
weekly recovery of Rs. 200 from street operators
कैप्शन नंबर 29 रेवाड़ी। बदमाशों द्वारा मारपीट के बाद ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन रेहड़ी संचालक - फोटो : Rewari
नाईवाली पुलिस चौकी से महज पांच मीटर की दूरी पर स्थित फ्लाइओवर पर भुट्ठे (मक्का) की रेहड़ी संचालकों से वीरवार शाम को दो स्कूटियों पर सवार करीब पांच बदमाशों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर 200-200 रुपये की हफ्ता वसूली की। बदमाशों ने कहा कि रेहड़ी लगानी है तो हफ्ता देना पड़ेगा। शोर मचाने पर बदमाश वहां से फरार हो गए। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ट्रॉमा सेंटर की तरफ से पुलिस को सूचना दे दी गई है। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार निवासी रामप्रवेश व रतन सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ शहर के मोहल्ला नई आबादी में किराये पर रहते हैं और नाईवाली चौक के निकट रेहड़ी लगाकर अपनी जीवन यापन कर रहे हैं। रामप्रसाद व रतन सिंह के अनुसार वीरवार की शाम को दो स्कूटी पर चार-पांच युवक पहुंचे तथा रेहड़ी लगाने की एवज में 200-200 देने की धमकी देकर चले गए। कुछ समय बाद फिर से दो-तीन स्कूटी पर युवक पहुंच गए। युवकों के हाथ में डंडे भी थे। युवकों ने रेहड़ी वालों से पैसे देने की धमकी दी। कुछ रेहड़ी वालों ने डर के कारण युवकों को पैसे दे दिए और विरोध करने वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में रामप्रवेश को ज्यादा चोट लग गई। पैसे वसूलने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। रामप्रवेश को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घायल ने मामले की सूचना पुलिस को भी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची परंतु तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घायल के बयान दर्ज न हो पाने के कारण इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

- बदमाशों के हौसले बुलंद, बिगड़ रही शहर की कानून व्यवस्था
जिस तरीके से बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं उससे लगता है शहर की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। वीरवार को नाईवाली फ्लाईओवर पर हुई घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। एसएचओ सिटी संजय सिंह ने कहा कि मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है, शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed