{"_id":"679bbe741e41fd9f6c089028","slug":"weather-will-change-from-tonight-chances-of-drizzle-rewari-news-c-198-1-rew1001-214658-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज रात से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के बने आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज रात से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के बने आसार
Thu, 30 Jan 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 31दिन के समय अनाज मंडी का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में धूप की तल्खी परेशान कर रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 5 फरवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 जनवरी देर रात व 1 फरवरी को आंशिक बादल तथा उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। ससे 2 फरवरी को अलसुबह धुंध आने की संभावना है। 3 फरवरी रात से 5 फरवरी के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना बन रही है।