फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weather to change from tomorrow; light rain expected until the 31st.

Rewari News: कल से बदलेगा मौसम, 31 तक बूंदाबांदी के आसार

Tue, 27 Oct 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Weather to change from tomorrow; light rain expected until the 31st.
भाड़ावास ओवरब्रिज का दोपहर के समय का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। शहर में मंगलवार सुबह से ही धूप रही लेकिन प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। जिले का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 94 था। दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। 29 अक्तूबर की रात से मौसम बदल सकता है। 31 अक्तूबर तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को रेवाड़ी में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी से उत्तर-पूर्वी होने के कारण मौसम में बदलाव आ सकता है। बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी आने के चलते 29 अक्तूबर की रात से 31 अक्तूबर तक मौसम परिवर्तन रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। बीच-बीच में मध्यम से तेज गति की हवाएं चल सकती हैं।

मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है, जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed