{"_id":"674b63cb33930575bc0d9134","slug":"weather-patterns-change-day-by-day-people-are-falling-ill-due-to-cold-in-the-morning-and-evening-rewari-news-c-198-1-fth1001-212210-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिन प्रतिदिन बदलता मौसम का मिजाज, सुबह-शाम भी ठंड से लोग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिन प्रतिदिन बदलता मौसम का मिजाज, सुबह-शाम भी ठंड से लोग हो रहे बीमार
विज्ञापन
फोटो: 03 रेवाड़ी। ठंड में सुबह के समय गर्म कपड़े पहनकर जाते बच्चे। संवाद
रेवाड़ी। इन दिनों मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बदलता दिखाई दे रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। हालांकि, दिन के समय धूप निकलने, मौसम खुलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से अब रातें ठंडी होने लगी हैं। वहीं, सुबह व शाम भी ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य रहने से सर्दी का असर कम दिखाई दे रहा है। वहीं अगर एयर क्वालिटी की बात करें तो शनिवार को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 210 दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि इस समय दिन में हल्की गर्मी तो रात में हल्की ठंड हो जाती है। इस सप्ताह मौसम ऐसे ही परिवर्तनशील बना रहेगा। इसके साथ ही दिन में तेज खिली रहेगी और सुबह -शाम के समय ठंडक का आभास भी होगा। मौसम में बदलाव के चलते कभी तापमान में कमी तो कभी बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है।
इन दिनों इन बातों का रखे विशेष ध्यान
-मौसम के अनुसार कपड़े का चयन करें।
-ठंडी हवा व ओस से बचें।
-ताजे खाना का उपयोग करें।
-पानी को उबालकर पीना चाहिए।
-संध्या के बाद शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर रखें।
-धूप का सेवन दोपहर तक दस बीस मिनटों तक करें।
-साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दें।
-- -- -- -- --
बच्चों व बुजुर्गों पर दें अधिक ध्यान : डाॅ. गौरव
ठंड का मौसम आने के साथ ही दांत दर्द, सर्दी, खांसी, बुखार का असर बच्चों व बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। ठंड में सर्दी, खांसी, बुखार, निमोनिया के अलावा ज्वाइंट पेन के प्रति लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। ठंड के शुरुआती दौर में सुबह व शाम बाद ठंड काफी बढ़ जाती है। ऐसे में गर्म कपड़ों की अनदेखी घातक हो सकता है। ठंड के दिनों में बच्चों व बुजुर्गों को विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
-डॉ. गौरव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी।