{"_id":"5ea320bb8ebc3e908d603c14","slug":"weather-cloudy-season-rain-farmers-rewari-rewari-news-rtk5522132153","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम, कृषि कार्यों में बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम, कृषि कार्यों में बरतें सावधानी
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को आसमान में छाए बादल।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को बादल छाए रहे हालांकि कहीं बारिश नहीं हुई। उधर, मौसम विभाग की चेतावनी ने जिला में चल रहे सरसों एवं गेहूं खरीद के साथ-साथ कृषि कार्यों में जुटे किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जिला में इस समय गेहूं की थ्रेसिंग के साथ-साथ अगेती कपास बिजाई की जा रही है। अधिकांश किसानों का तूड़ा भी अभी खेतों में पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 30 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल आने व हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन शुक्रवार रात से 27 अप्रैल के बीच बादलवाई व तेज हवाओं साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार किसान सभी कृषि कार्यों में पहले मौसम का रुख अवश्य देखें। इसके बाद ही कार्य आरंभ करें।
विज्ञापन
किसान गेहूं थ्रेसिंग व अन्य कृषि कार्य करते समय सावधानी बरतें। बदलते मौसम का ध्यान रखकर ही कृषि कार्य करें। गेहूं की कटाई करके फसलों के बंडल अवश्य बांधे ताकि हवा चलने से बिखर न सके। गेहूं की थ्रेसिंग के बाद तूड़ी/भूसा को अवश्य ढके ताकि तेज हवाएं चलने पर उड़ न सके। थ्रेसिंग के उपरांत अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखे ताकि बारिश आने की अवस्था में भीग न सके। इसके अलावा फसल उत्पादन को बेचने के लिए मंडी ले जाते समय तिरपाल का प्रबंध अवश्य साथ रखे। जिला के किसान कपास की बिजाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।