फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   We will set up a university and an IMT if the Congress government comes to power: Deepender Hooda

कांग्रेस की सरकार आने पर हम बनाएंगे विश्वविद्यालय और आईएमटी : दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 27 Sep 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
We will set up a university and an IMT if the Congress government comes to power: Deepender Hooda
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते दीपेंद्र हुड्डा। प्रवक्ता
कोसली। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दो साल बचे हैं। अगर भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालय और आईएमटी नहीं बनवाया तो कांग्रेस की सरकार बनने पर हम विश्वविद्यालय और आईएमटी बनवाएंगे। भाजपा सरकार ने एक भी स्कूल नहीं बनवाए बल्कि बने बनाए स्कूल को बंद जरूर करा दिया। सांसद ने रविवार को नाहड़ ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी का खुलासा हुआ। वोट चोरी कोसली में भी हुई है। भाजपा सरकार जनता का दिल जीतकर नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से मिलीभगत करके जुगाड़ से बनी है। इसीलिए जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

2004 से पहले दक्षिण हरियाणा में कोई यूनिवर्सिटी नहीं थी। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आने के बाद रेवाड़ी में इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी, महेंद्रगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम में यूनिवर्सिटी मंज़ूर करवाकर बनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के समय इंजीनियरिंग कॉलेज आया, सैनिक स्कूल आया, आईटीआई, कॉलेज, पावर प्लांट आए ताकि इलाके में इंडस्ट्रियलाइजेशन शुरू हो। लेकिन पिछले 12 साल में ब्रेक आ गया। बीजेपी सरकार ने इस इलाके में एक भी बड़ी परियोजना नहीं दी।
यही नहीं, गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्तर की डिफेंस यूनिवर्सिटी मंजूर कराकर काम शुरू कराया। बिल्डिंग, चारदीवारी का काम हुआ लेकिन चुनाव के बाद बीजेपी सरकार बनी और डिफेंस यूनिवर्सिटी का काम रुक गया। पिछले सत्र संसद में मेरे सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि डिफेंस यूनिवर्सिटी गुजरात के अहमदाबाद शिफ्ट कर दी गई।
दीपेंद्र हुड्डा ने आगे कहा कि किसान हो या नौजवान बीजेपी सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। चुनाव के समय बीजेपी सरकार ने किसानों को एमएसपी दिलवाने समेत अनेक वादे किए। लेकिन 2 साल बाद हालत ये है कि किसान को न तो फसल की बिजाई के लिए समय से डीएपी मिल रही न एमएसपी मिल रही है।
सांसद हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में वादा कर रहे हैं कि पंजाब में सारी फसलें एमएसपी पर खरीदवाएंगे। जबकि हरियाणा की मंडियों में बाजरा आ गया है, बाजरे की एमएसपी 2900 है जो 1000 कम यानी 1900 में बिक रहा है।
पीआर धान की एमएसपी 3100 दिलवाने का वादा था लेकिन एमएसपी ही 2400 है, और वो 2400 भी नहीं मिलती, उसमें भी 400-500 कट लग रहा है। एमएसपी मिलना तो दूर आवाज उठाने पर किसानों को लाठी मारी जा रही है।


हरियाणा के बाहर के बच्चों को लगाया जा रहा
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कोसली की एकेडमीज में बड़ी संख्या में बच्चे प्रैक्टिस करते थे। आज चौथाई बच्चे भी प्रैक्टिस नहीं कर रहे। भर्तियों में हरियाणा से ज्यादा हरियाणा के बाहर के बच्चों को लगाया जा रहा है। 28 प्रदेशों में हरियाणा अकेला प्रदेश है, जहां अध्यक्ष भी बाहर से हैं, हरियाणा के नहीं हैं। बीजेपी ने चुनाव के समय वादा किया था कि जिस दिन सरकार बनेगी, बड़े-बुजुर्गों को 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन, हर महिला को 3100 हर महीने देने, 500 रुपये में गैस सिलिंडर, 36 बिरादरी के गरीब, एससी, बीसी परिवारों को हुड्डा सरकार की तरह 100-100 गज के प्लॉट की स्कीम दोबारा शुरू करने, पौने दो लाख एचकेआरएन के कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। बीजेपी ने खेल-खिलाड़ियों का मान-सम्मान, कानून व्यवस्था बहाल करने, हरियाणा से अपराधियों का सफाया करने समेत अनेक वादे किए थे लेकिन आज तक अपना कोई वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed