फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   We will make every village of Kosli a strong fort of AAP: Anurag Dhanda

कोसली के हर गांव को आप का मजबूत किला बना देंगे : अनुराग ढांडा

Sat, 02 Dec 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 02 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
We will make every village of Kosli a strong fort of AAP: Anurag Dhanda
कोसली। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गांव में शाखा खोल ली है। गांव की कमेटी को परिवार के लोगों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी का झंडा लेकर पूरे गांव में यात्रा निकालेंगे। साथ ही लोगों को बताया जाएगा कि गांव में आम आदमी पार्टी की ब्रांच खुल गई है। इसके बाद एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाना है और उसमें लोगों को जोड़ना है। जब सभी सदस्य एक दो लोगों को जोड़ते जाएंगे तो चुनाव तक गांव से आम आदमी पार्टी के 500-600 सदस्य हो जाएंगे। कोसली के हर गांव को पार्टी का मजबूत किला बना देंगे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि किसान यदि ठान ले तो बंजर जमीन में भी अनाज पैदा कर देता है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी आम घरों और किसान परिवारों से हैं। हर हालत में कोसली से जीत कर निकलेंगे। इसलिए सभी कार्यकर्ता ये जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें। यदि कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर जिताने की जिम्मेदारी ले लें तो कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ईमानदार लोगों की टीम बनाने और ईमानदार लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। आम आदमी पार्टी एक महीने के बाद हरियाणा के हर गांव में 500-700 कार्यकर्ताओं से साथ बैठक करेगी।
विज्ञापन




कोसली के लोगों को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा इस बार हारेगी और कोसली के लोगों ने पिछली बार कांग्रेस को भी नकार दिया था। कोसली के लोग बड़े नेता को भी गिरा सकते हैं और एक आम आदमी को भी बड़ा नेता बना सकते हैं। इसलिए कोसली के लोगों को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और कार्यकर्ताओं का आई कार्ड ही पास है। किसी भी कार्यालय में चले जाना। हर सरकारी दफ्तर में इस आई कार्ड की इज्जत होगी। इसलिए कार्यकर्ताओं को आज से ही ग्राउंड पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो दिल्ली और पंजाब में हो रहा है ये ट्रेलर है असली फिल्म हरियाणा में सरकार बनाने के बाद दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed