फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water stopped coming into the canal, rationing started again

Rewari News: नहर में पानी आना बंद, फिर शुरू हुई राशनिंग

Sat, 27 Jul 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Water stopped coming into the canal, rationing started again
​फोटो: 11 रेवाड़ी। जवाहर लाल नेहरू नहर में कम होता पानी। संवाद
रेवाड़ी। बारिश कम होने के कारण शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में पानी की समस्या पैदा न होने के लिए एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पांच अगस्त को नहर में पानी आने की उम्मीद है, यदि नहर में पानी आता है तो फिर से पानी की सप्लाई प्रतिदिन दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि जून के आखिरी सप्ताह से लगातार शहर में नियमित पानी की सप्लाई की जा रही थी, लेकिन अब कम बारिश होने का कारण बताकर पीछे से नहर में पानी चलना बंद हो गया। पिछले एक सप्ताह से नहर में पानी बंद है। शहर की पेयजल सप्लाई नहरी पानी पर आधारित है। अगर जवाहर लाल नेहरू नहर में पानी चलना बंद हो जाता है तो शहर की सप्लाई भी जनस्वास्थ्य विभाग को अल्टरनेट डे करनी पड़ जाती है। मानसून सीजन में कई सालों में पानी की समस्या गहराई है।
विज्ञापन



हर महीने रहती है पानी की समस्या

शहर में पेयजल सप्लाई के लिए कालाका में 5 और लिसाना में तीन वाटर टैंक बनाए गए हैं। इन टैंकों में नहरी पानी को स्टोर किया जाता है। यहां पर पानी को एकत्रित कर उसे बूस्टिंग स्टेशनों के माध्यम से कॉलोनियों में घरों तक छोड़ा जाता है, लेकिन कालाका में एक वाटर टैंक बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। जमीन नहीं मिलने के कारण वाटर टैंक का निर्माण नहीं हो पा रहा है। टैंक के लिए कम से 50 एकड़ जमीन की जरूरत है। विभाग के लगातार प्रयास के बाद भी कोई गांव जमीन देने को तैयार नहीं हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी के हिसाब से स्टोरेज क्षमता कम
शहर में प्रतिदिन करीब 27.82 मिलियन लीटर पानी की खपत होती है। लिसाना वाटर वर्कर्स से प्रतिदिन 5.32 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। कालाका वाटर वर्कर्स से प्रतिदिन 22.5 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति है। जनस्वास्थ्य विभाग के पास स्टोरेज क्षमता कम होने के कारण शहर को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही। विभाग के शहर में 35 हजार के करीब रजिस्टर्ड उपभोक्ता हैं। इसके अलावा कई नई कॉलोनियों में भी काफी कनेक्शन किए जा चुके हैं। जो बिना रजिस्टर्ड हुए चल रहे है। विभाग की ओर से इन कनेक्शनों को भी नियमित किया जा रहा है। शहर की आबादी बढ़ने के साथ टैंकों की स्टोरेज क्षमता कम पड़ने लगी है।
इन इलाकों में हुई पानी की सप्लाई

शुक्रवार को शहर के झज्जर रोड, नई आबादी, गांधी नगर, नया गांव, आनंद नगर, साधुशाह नगर, सैय्यद सराय, तेजपुरा, संघी का बास, अर्जुन नगर, बंजारवाड़ा, टीपी स्कीम, गौतम नगर, शाति नगर, बास सिताबराय में पानी की सप्लाई दी गई। इसी तरह बचे हुए एरिया में अब पानी की सप्लाई आज की जाएगी।

-----------------------

वर्जन:
जवाहर लाल नेहरू नहर में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। पांच अगस्त तक पानी आने की उम्मीद है। इसलिए पानी की बड़ी समस्या न हो, इसके लिए ही एक दिन छोड़कर एक दिन सप्लाई शुरू की गई है।-- हेमंत कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed