{"_id":"5f6793288ebc3e0d852c8f61","slug":"water-filled-the-streets-rewari-news-rtk5745356171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी बावल के सामने आनंद नगर में दो माह से सड़कों पर जलभराव, नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी बावल के सामने आनंद नगर में दो माह से सड़कों पर जलभराव, नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन
कैप्शन नंबर 02 बावल। टूटी पाइप दिखाई मोल्लावासी
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे संख्या-48 से बावल सामुदायिक केंद्र की ओर आने वाली रोड पर स्थित आनंद नगर में सड़कों पर भरे गंदे पानी से कॉलोनीवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बीते दो माह के दौरान कई बार जिम्मेदारों को शिकायत की गई, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया है।
लोगों ने कहा कि दो माह पहले कॉलोनी में सड़क निर्माण किया गया था, इस दौरान नालियां बंद कर दी गई। इसके बाद से ही सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, कॉलोनी में सड़क निर्माण से सीवर लाइन भी डाली गई थी। लेकिन आज तक घरों से निकलने वाले गंदे पानी के कनेक्शन सीवर से नहीं जोड़े गए। ऐसे में मांग है कि जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
- पेयजल लाइन ने भी बढ़ाई परेशानी
कॉलोनीवासी मंजीत, जयपाल, सतबीर व अशोक कुमार ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल लाइन की वाल्व बीते डेढ़ माह से खराब है। वाल्व की जगह पर पत्थर रखा हुआ है। ऐसे में पेयजल लाइन से पानी निकलकर सड़कों पर भरा रहता है। इसको लेकर भी जनस्वास्थ्य विभाग के दफ्तर में कई चक्कर काट चुके हैं, बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
- अस्पताल व रेलवे स्टेशन का मुख्य मार्ग
लोगों का कहना है कि आनंद नगर बावल सामुदायिक केंद्र के सामने स्थित है, वहीं रेलवे स्टेशन जाने के लिए भी मुख्य मार्ग है। ऐसे में यहां पर लोगों की आवाजाही भी ज्यादा रहती है। ऐसे में प्रशासन को जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराना चाहिए। बारिश में हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं, कई बार वाहन चालक भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। अब मच्छर पनपने के चलते बीमारी होने का भी खतरा बना हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई जियराम ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।