{"_id":"663d3aa65b1d32875d0c33b4","slug":"was-absconding-after-murder-in-2018-now-caught-by-police-rewari-news-c-198-1-rew1001-204228-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 2018 में हत्या कर हुआ था फरार, पुलिस ने अब पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 2018 में हत्या कर हुआ था फरार, पुलिस ने अब पकड़ा
Fri, 10 May 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। आरोपी, रजनीश उर्फ दीपक। स्रोत : पीआरओ
शहर के बस स्टैंड के समीप दो दोस्तों पर जानलेवा हमला कर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को 6 साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के गांव बेरली खुर्द निवासी रजनीश उर्फ दीपक के रूप में हुई है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।
वीरवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रजनीश वारदात वाले दिन से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम ने कई जगह छापेमारी भी की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ पाया।
2018 में की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2018 को गांव मूंदी निवासी प्रजव्वल व गांव माजरा निवासी पंकज पर कुछ युवकों ने बस स्टैंड के सामने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में प्रजव्वल के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल प्रजव्वल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने गांव माजरा निवासी पंकज की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन में हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस वारदात में शामिल 15वें आरोपी रजनीश को पुलिस पकड़ नहीं पाई थी।