फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Warning issued of a protest on September 5 regarding the issue of stray animals.

Rewari News: आवारा पशुओं की समस्या को लेकर 5 सितंबर को प्रदर्शन की दी चेतावनी

Sat, 22 Aug 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Warning issued of a protest on September 5 regarding the issue of stray animals.
यादव धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाग लेते नागरिक। स्त्रोत: नागरिक
रेवाड़ी। शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या और इनके कारण हो रही दुर्घटनाओं को लेकर शनिवार को यादव धर्मशाला में नागरिकों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें आवारा पशुओं की समस्या को लेकर 5 सितंबर को प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट और सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी जसवंत सिंह ने की। संचालन एम्स संघर्ष समिति के अध्यक्ष कैलाशचंद और सेवानिवृत्त ईओ मनोज यादव ने किया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 सितंबर को सुबह 11 बजे नेहरू पार्क में एकत्र होकर सचिवालय तक प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के रेवाड़ी आगमन पर प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करवाने के लिए उपायुक्त से समय मांगने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले सप्ताह उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासन की ओर से उठाए गए कदम संतोषजनक नहीं हैं।
नागरिकों ने आरोप लगाया कि मामले को ठंडा करने के लिए तीन पशुपालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पशु पकड़ने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन के पास शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए अभी तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। बैठक में यह भी सवाल उठाया गया कि नगर परिषद को वर्ष 2026 के बजट में आवारा पशुओं के लिए 34 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

गांवों से शहर में आने वाले आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई। बैठक में आवारा पशुओं के कारण घायल और मृत नागरिकों की सूची तैयार कर मानवाधिकार आयोग के समक्ष याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा शराब की बोतल पर लगाए जा रहे पांच रुपये के गाय उपकर की राशि और उसके खर्च का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की गई।

यादव धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाग लेते नागरिक। स्त्रोत: नागरिक

यादव धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाग लेते नागरिक। स्त्रोत: नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed