फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wards of Zilla Parishad Rewari were reserved

जिला परिषद रेवाड़ी के वार्ड हुए आरक्षित

Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wards of Zilla Parishad Rewari were reserved
हरियाणा पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों के मद्देनजर हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली 1994 के नियम 5 में किए प्रावधान के अनुसार जिला परिषद रेवाड़ी के कुल 18 वार्ड का आरक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि जिला परिषद रेवाड़ी में कुल 18 वार्ड हैं जिनमें से वार्ड नंबर एक महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर दो पिछड़ा वर्ग (ए) महिला के लिए, वार्ड नंबर तीन पिछड़ा वर्ग (ए) महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर चार अनुसूचित जाति महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर पांच महिला के लिए, वार्ड नंबर छह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर सात महिला के लिए, वार्ड नंबर आठ महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर नौ महिला के लिए, वार्ड नंबर दस अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर ग्यारह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर बारह महिला के लिए, वार्ड नंबर तेरह अनुसूचित जाति महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर चौदह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर पंद्रह अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर सोलह महिला के लिए, वार्ड नंबर सतरह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए तथा वार्ड नंबर अठारह महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रविंद्र यादव, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, नगराधीश देवेंद्र शर्मा, डीडीपीओ एचपी बंसल, अतिरिक्त सीईओ जिप जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed