{"_id":"69f39405ecd7f7f43500835c","slug":"ward-no-12-development-work-worth-rs-10-crores-carried-out-but-sewer-overflow-and-filth-problems-persist-rewari-news-c-198-1-rew1001-237686-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वार्ड संख्या 12...दस करोड़ से विकास कार्य हुए, सीवर ओवरफ्लो व गंदगी की समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वार्ड संख्या 12...दस करोड़ से विकास कार्य हुए, सीवर ओवरफ्लो व गंदगी की समस्या बरकरार
Thu, 30 Apr 2026 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
उत्तम नगर में सीवर ओवरफ्लो। संवाद
रेवाड़ी। शहर के वार्ड संख्या -12 में पिछले पांच वर्षों में 10 करोड़ की लागत से कई विकास कार्य कराए गए लेकिन अब भी कुछ समस्याएं बरकरार हैं जिसको लेकर वार्ड के लोग मुखर हुए हैं। विजयनगर और उत्तमनगर सहित कई स्थानों पर पुरानी सीवर लाइन होने के कारण दूषित पानी ओवरफ्लो होने की समस्या से लोग परेशान हैं। कचरा उठाने वाले वाहनों की कमी के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
इस वार्ड में उत्तमनगर, विजयनगर, गोकुलधाम, इंडलोक, रामविहार, शिवनगर पार्ट टू व सज्जन काॅलोनी आदि मोहल्ले शामिल हैं। करीब 6200 मतदाताओं वाले वार्ड के लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले पांच वर्षों के दौरान सड़कें, गलियां, बिजली, पेयजल लाइन, सामुदायिक भवन, श्मशान भूमि की चहारदीवार, टीनशेड व डिस्पेंसरी आदि के विकास कार्य कराए गए हैं लेकिन सफाई व्यवस्था बदहाल है।
सफाई के अभाव में नालियों एवं सीवर लाइन का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर गलियों पर फैल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर खाली प्लाटों में डाला गया कचरा लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है।
विज्ञापन
--
-अपने कार्यकाल में 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए हैं। छोटी-बड़ी 50 से अधिक गलियों में सीमेंटेड सड़कें बनवाईं। स्ट्रीट लाइट लगवाने के साथ ही पेयजल के लिए हैंडपंप लगवाए हैं। - रेखा यादव, वार्ड 12 निवर्तमान पार्षद
--
-वार्ड में काफी विकास कार्य हुए हैं। बिजली, पानी व सड़क पहले से बेहतर है। सुरक्षा व्यवस्था ठीक है लेकिन सफाईकर्मियों की कमी के कारण कहीं-कहीं कचरे के ढेर लगे हैं। - होशियार सिंह, प्रधान आरडब्ल्यूए, उत्तम नगर।
-
-उत्तमनगर की गलियां जर्जर थीं। पांच वर्षों में मोहल्ले में चहारदीवारी बनवाई गई जिससे राहत मिली है। गलियां सीमेंटेड की गईं। सामुदायिक भवन का निर्माण कराने के साथ ही श्मशान घाट की चहारदीवारी बनाई गई है। - भल्ला प्रजापत, वार्डवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वार्ड बड़ा होने के बाद भी सुरक्षा के लिहाज से बहुत अच्छा कार्य हुआ है। बेसहारा गोवंशों की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। विकास कार्य हुए हैं। - ब्रह्मप्रकाश, वार्डवासी
--
बेसहारा पशुओं की समस्या सबसे अधिक है। बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाया जाए। इसके अलावा उनकी काॅलोनी में बिजली, पानी और सीवर व्यवस्था ठीक नहीं हैं।- मानव अरोड़ा, वार्डवासी।