{"_id":"69289b6363b8d7001706f8d4","slug":"ward-demarcation-could-not-be-finalized-now-the-next-meeting-is-on-december-2-rewari-news-c-198-1-rew1001-229550-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फाइनल नहीं हो पाई वार्डबंदी, अब अगली बैठक 2 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फाइनल नहीं हो पाई वार्डबंदी, अब अगली बैठक 2 दिसंबर को
विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगरपालिका के प्रस्तावित चुनाव को लेकर एडहाॅक कमेटी की बैठक जिला नगरायुक्त ब्रह्मप्रकाश ने ली। बैठक में कुछ वार्डों में आपित्तयों के कारण वार्डबंदी फाइनल नहीं हो पाई है, अब अगली बैठक 2 दिसंबर को हो सकती है। उसके बाद वार्डबंदी हो जाएगी।
बैठक में नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे। नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) से परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के हिसाब से शहर की आबादी का आंकड़ा मिल गया है। इसीलिए वार्डबंदी की तैयारी है। पहली बार पीपीपी के आधार पर वार्डबंदी की जा रही है। इसलिए बूथ अनुसार आंकड़ा लिया गया है।
रेवाड़ी नगर परिषद के निकाय चुनाव जनवरी 2026 में प्रस्तावित हैं। दरअसल, वार्डबंदी के लिए रेवाड़ी और धारूहेड़ा की एडहाॅक कमेटियों का गठन जुलाई में किया था, पीपीपी से आबादी का आंकड़ा लिया गया है। इसे लेकर निकान चुनाव के लिए एडहाॅक कमेटियां गठित की थीं। इन कमेटियों में चेयरमैन समेत नौ-नौ सदस्य शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
सरकारी सदस्यों के तौर पर शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर या इनके प्रतिनिधि कमेटी के चेयरमैन, जबकि डीसी या इनके प्रतिनिधि, नगर परिषद या नगरपालिका के चेयरमैन और ईओ या सचिव सदस्य हैं जबकि गैर सरकारी सदस्य के तौर पर पांच-पांच पार्षद शामिल किए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
पार्षद अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल किए गए
पार्षद अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल किए गए हैं। रेवाड़ी की कमेटी में वाइस चेयरमैन श्याम सुंदर चुघ, रेखा यादव, रमेश मोरवाल, मंजू भालिया व मनीष गुप्ता शामिल हैं। रेवाड़ी शहर में अब 31 की जगह 32 व धारूहेड़ा में 17 की जगह 18 वार्ड हो गए हैं। रेवाड़ी में छह सीटें अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित होंगी जिनमें दो सीटें महिलाओं को मिलेंगी। इसी तरह पिछड़ा वर्ग-ए को तीन सीटें (एक महिला सहित) और पिछड़ा वर्ग-बी को चार सीटें (दो महिला सहित) दी गई हैं। कुल मिलाकर 11 सीटें महिलाओं के हिस्से में जाएंगी। धारूहेड़ा नगरपालिका समिति की 18 सीटें तय की गई हैं। इनमें अनुसूचित जातियों को तीन (एक महिला सहित), पिछड़ा वर्ग-ए को दो (एक महिला सहित) और पिछड़ा वर्ग-बी को दो (एक महिला सहित) सीटें दी गई हैं। महिलाओं के लिए कुल छह सीटें आरक्षित की गई हैं।
-- -- -- -- -- -- --
दिसंबर 2020 में हुए थे रेवाड़ी नप व धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव
रेवाड़ी नप व धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव दिसंबर 2020 में हुए थे। रेवाड़ी की चेयरपर्सन और पार्षदों ने जनवरी 2021 में शपथ ली थी। धारूहेड़ा के प्रधान पद का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। इसी कारण इनका कार्यकाल देरी से शुरू हुआ। रेवाड़ी नप का कार्यकाल जनवरी 2026 व धारूहेड़ा का जून 2026 में पूरा हो रहा हा है। हालांकि हालांकि चुनाव साथ कराए जाने की संभावना है।