फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Walking on the path of truth is also a sadhana: Mahant Trayambak Giri

सत्य की राह पर चलना भी एक साधना : महंत त्रयंबक गिरि

Thu, 17 Jul 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Walking on the path of truth is also a sadhana: Mahant Trayambak Giri
फोटो: 13रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड ​स्थित रेवती फार्म में हवन यज्ञ करते हुए अधिवक्ता विशाल सोमाण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सत्य की राह पर चलना भी एक साधना है। सभी को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। ये बातें महंत त्रयंबक गिरि ने गढ़ी बोलनी रोड स्थित रेवती फार्म में आयोजित हवन और पौधरोपण के दौरान कहीं।
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विशाल सोमाणी और अधिवक्ता परिवर्तन सोमाणी ने हवन के बाद पौधरोपण किया। प्रसाद भी वितरित किया गया। हवन पंडित अनुज गौतम बीकेपुर ने कराया। उन्होंने कहा कि हवन के माध्यम से मन और वातावरण को शुद्ध किया जाता है।
विज्ञापन

वेदों में कहा गया है कि सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना के लिए हवन करना सनातन धर्म का प्रमुख क्रम माना जाता है। प्रोफेसर अजय सपड़ा ने कहा कि शांति पहाड़ों और वनों में प्रवास में नहीं, बल्कि मन को शांत रखकर जीवन में आगे बढ़ते रहने का दूसरा नाम है। इस कार्यक्रम में 151 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि पदैयावास बिजेंद्र, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र खटाना, अधिवक्ता ध्रुव शुक्ला, वन विभाग से जितेन्द्र यादव, दिनेश यादव, अनिल थानेदार गिन्दोखर, कांग्रेस नेता लवली यादव, स्वामी सुखानंद, लक्ष्मी लिसाना, डाॅ. जितेंद्र, कमल सैनी, रूपेश डहीना, ओमप्रकाश यादव, मंजू सोमाणी, गीता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed