फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   wake up voters

Rewari News: जागो रे मतदाता कविता

Mon, 20 Apr 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
wake up voters
जागो रे मतदाता जागो, आया चुनाव का मेला है।
विज्ञापन

गली-गली में झंडे लहराते, द्वारे-द्वारे नेता आते।
झुक-झुक कर वो शीश नवाते, मधुर वचनों के जाल बिछाते
नशा, नोट और लोभ के आगे, जो अपना ईमान न त्यागे।
वही नगर का रक्षक होगा, जिसके भीतर संयम जागे

सत्य-धर्म की राह न छोड़ो, चाहे समय झमेला है।
वोट तुम्हारा भाग्य विधाता, ये शक्ति का रेला है

रेवाड़ी की वीर-धरा का, तुमको मान बढ़ाना है।
धारूहेड़ा के विकास का, सुंदर स्वप्न सजाना है
सड़क, नाली और स्वच्छ हवा का, जो संकल्प उठाए।
बिना भेदभाव के जो जन-जन को, गले से आज लगाए

भीड़ बहुत है झूठे जग में, पर तू आज अकेला है।
वोट तुम्हारा भाग्य विधाता, ये शक्ति का रेला है

डिग्री से जो बड़ा मानिए, वह चरित्र ही गहना है।
साफ-सुथरी छवि वाले के, साथ सदा ही रहना है
वशिष्ठ मनोज की लेखनी कहती, यह अधिकार तुम्हारा है।
नगर-सभा के इस आंगन में, गूंजे जय-जयकारा है

लोकतंत्र की पूजा कर लें, पांच साल का खेला है।
जागो रे मतदाता जागो, आया चुनाव का मेला है।



कवि:
मनोज वशिष्ठ, शिक्षाविद साहित्यकार, विकास नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed