फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vote rain accompanied by rain in Bawal

बावल में बारिश के साथ वोटों की झड़ी

Sun, 19 Jun 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vote rain accompanied by rain in Bawal
मतदान केंद्र के बाहर घूंघट में खड़ीं महिला मतदाता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले की बावल नगर पालिका के चेयरमैन और 13 नगर पार्षदों का आम चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान बारिश की झड़ी के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे तक 77.2 प्रतिशत, जबकि छह बजे तक 84.6 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। मतदान अवधि समाप्त होने के बाद केंद्रों पर मतदाता कतारबद्घ नजर आए, जो अपना मत डालने के लिए तैयार खड़े थे। इस दौरान कुल 10995 में से 9300 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

इस बार बावल नगर पालिका चुनाव के लिए बनवाई गई अपडेट सूची में 10995 मतदाता दर्ज थे। चुनाव के लिए बिजली बोर्ड परिसर में एक मतदान केंद्र, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच मतदान केंद्र, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो मतदान केंद्र, बाल्मिकी मौहल्ले में एक मतदान केंद्र, मोहल्ला धोबी घाट में एक मतदान केंद्र समेत एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही बूंदाबांदी होने की वजह से बुजुर्ग और महिला मतदाताओं के साथ पुरुष भी छाता लेकर मतदान केंद्रों में नजर आए। बारिश के दौरान भी मतदाता अपनी कतार में दिखे।
विज्ञापन

उधर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र नंबर 12 पर दोपहर बाद एक महिला को किसी दूसरे के आधार कार्ड पर मतदान करने पहुंचने के बाद मतदान अभिकर्ताओं की ओर से पहचान नहीं किए जाने की वजह से पुलिस को सौंप दिया गया। इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। सभी मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 3 की ईवीएम में तकनीकी खराबी आने की वजह से पन्द्रह मिनट से अधिक मतदान रुका रहा मगर इसे जल्द दुरुस्त कर दिया गया। इस परिसर में पांच मतदान केंद्र थे, जहां शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। दोपहर बाद 12 से पौने 2 बजे तक बावल में रिमझिम बारिश हुई, जिसके बावजूद मतदाता अपनी कतारों में खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीपी डॉ. रवि किरण, उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के अलावा नगर पालिका सचिव रोहित ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण दौरा किया। लगभग प्रत्येक चेयरमैन पद प्रत्याशी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते घूमते दिखे। बुजुर्ग और दिव्यांग भी मतदान करने में पीछे नहीं रहे।

बावल नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए 12 और 13 नगर पार्षद पदों के लिए 37 प्रत्याशियों के बीच यह चुनाव कराया गया। इस चुनाव में नामांकन के दौरान वार्ड 6 में एकमात्र नामांकन आने की वजह से देवेंद्र कुमार के निर्विरोध पार्षद चुने जाने की राह आसान नजर आई। उधर इस चुनाव में कुल 10995 में मतदाताओं में 5 हजार 720 पुरुष, जबकि 5 हजार 292 महिलाएं हैं। सर्वाधिक मत वार्ड 5 में 1082, जबकि सबसे कम मत वार्ड 13 में केवल 498 हैं। जिला प्रशासन ने सभी वार्ड में एक - एक मतदान केंद्र स्थापित कराए हैं, जिनमें दो - दो ईवीएम रखी गई। इनमें एक चेयरमैन पद के लिए, जबकि दूसरी नगर पार्षद चुनने के लिए थी। बावल में पहली बार सीधे चेयरमैन के लिए मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed