फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Volleyball sports academy to be built in Mumtazpur village: Dr. Arvind Sharma

गांव मुमताजपुर में होगी वालीबॉल खेल अकादमी : डॉ अरविंद शर्मा

Tue, 20 Sep 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Volleyball sports academy to be built in Mumtazpur village: Dr. Arvind Sharma
कोसली। क्षेत्र के गांव मुमताजपुर में वालीबॉल खेल अकादमी बनेगी। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है। यह बातें रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने गांव मुमताजपुर में डे नाइट वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव मुमताजपुर में इतने बड़े स्तर पर वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, यूपी सहित पांच राज्यों से 47 टीमें भाग ले रही हैं। ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों के बारे कहा कि वे कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव के साथ मिलकर पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि छोटे से गांव में इतना बड़ा खेलों का आयोजन करके युवा वर्ग को खेलों के प्रति आकर्षित करना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खेलों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने गांव के लोगों द्वारा रखी मांगों पर कहा कि दो साल कोरोना में चले गए और अब धीरे धीरे विकास कि गति पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में खेल स्टेडियम कि मांग पर बताया कि गांव नियम के अनुसार पांच एकड़ जमीन देती है तो मिनी स्टेडियम बना दिया जाएगा और नियमानुसार अगर गांव छह एकड़ जमीन उपलब्ध करवाता है तो स्टेडियम बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके गांव नेहरूगढ़, भुरथला में बने स्टेडियमों की खस्ता हालत के बारे में सांसद ने कहा कि अस्पताल, धर्मशाला, स्कूल, स्टेडियम सबके साझा के होते हैं। इसमें सरकार से पहले इनके रखरखाव कि जिम्मेदारी हम सब की बनती है। उन्होंने कोसली स्थित स्टेडियम में खेल कोच न होने के सवाल पर कहा कि देखिए खेलों की तरफ सरकार खूब ध्यान दे रही है। वहीं विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि जहां कोच की कमी है वहां प्रबंध किया जाएगा इस मौके पर पूर्व पार्षद शारदा यादव, सरदार भाला, गांव के पूर्व सरपंच रामफूल, गांव भड़गीं के पंच सुरेंद्र, राजेंद्र सिंह, हरिश कुमार, रामोतार नयागांव भाला, मुमतापुर के पूर्व सरपंच किरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed