फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vocational education will boost students' confidence, and they will learn skills along with their studies.

Rewari News: वोकेशनल शिक्षा से छात्रों में बढ़ेगा आत्मविश्वास, पढ़ाई संग सीखेंगे हुनर

Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Vocational education will boost students' confidence, and they will learn skills along with their studies.
डायट हुसैनपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते डायट प्राचार्य प्रदीप दहिया। स्रोत : विभ
रेवाड़ी। डायट हुसैनपुर में वोकेशनल और गणित विषय के अध्यापकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें वोकेशनल के विभिन्न स्किल के 57 और गणित के 30 अध्यापकों ने भाग लिया। ये शिक्षक बच्चों को वोकेशनल शिक्षा देंगे जिससे वे पढ़ाई संग हुनर सीख सकेंगे।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य प्रदीप कुमार दहिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत भविष्य की पीढ़ी न केवल शिक्षित होगी बल्कि आत्मनिर्भर और रोजगारपरक कौशल में भी दक्ष बनेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को जीवन में सफल बनाने के लिए अध्यापकों को समय-समय पर अपडेट किया जाना जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान हेल्थ केयर, आईटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, ऑटोमोटिव, फिजिकल एजुकेशन और रिटेल जैसे विषयों में अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. बीर सिंह ने बताया कि गणित विषय के प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और एनसीएफ-2023 के अनुरूप गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी, गतिविधि-आधारित और छात्र-केंद्रित बनाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गणित में हरबंस पहेली का निर्माण, क्षेत्रफल और आयतन की अवधारणाएं, सांख्यिकी, प्रायिकता, मैथ ओलंपियाड, पाठ योजना, सॉफ्ट स्किल और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया। मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार, सुदेश कुमारी, सत्यपाल और रवि प्रकाश ने अध्यापकों को विस्तृत जानकारियां दीं।

प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्थान के डॉ. रामफल शास्त्री, डॉ. विजय सिंह, डॉ. सरोज, डॉ. मंजू बाला, दीपक कुमार, रितु, बबीता, यशपाल, राज सिंह, संजीव, मयंक और प्रवीण सहित अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed