{"_id":"6aa855941f9e59ad9d03b1a2","slug":"virtual-dialogue-was-held-to-connect-social-organizations-rewari-news-c-198-1-rew1001-245437-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने के लिए किया वर्चुअल संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने के लिए किया वर्चुअल संवाद
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में वर्चुअल संवाद करते। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल संवाद आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ और सामाजिक क्लबों के प्रतिनिधियों से संवाद कर अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव, पीपीपी कोऑर्डिनेटर सतीश खोला और पूर्व जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव मौजूद रहे। जिले की विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं, रोटरी क्लब और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का आधार जनसेवा रहा है।
सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संस्थाएं अपने स्तर पर सेवा कार्य आयोजित कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगी। संवाद के दौरान सामाजिक संगठनों और भाजपा नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।