फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Viral knock in changing season, OPD reached 1600 per day

बदलते मौसम में वायरल की दस्तक, प्रतिदिन 1600 पर पहुंची ओपीडी

Sun, 07 Aug 2022 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Viral knock in changing season, OPD reached 1600 per day
काउंटर पर दवाइयां लेते मरीज। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। मौसम में बदलाव के साथ जिले में तेजी के साथ वायरल पैर पसार रहा है। बड़ी संख्या में वायरल से पीड़ित बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या को इससे समझा जा सकता है कि जुलाई में नागरिक अस्पताल की ओपीडी रोजाना औसतन 1000 से 1200 से बीच थी, अब अगस्त में 1500 से 1600 के आसपास पहुंच चुकी है। उधर, जिले में डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कर रखी हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन से मौसम बदला हुआ है। अगस्त में बरसात के बाद हर साल डेंगू का खतरा बना रहता है। कुछ दिन पहले शहर के सेक्टर-3 धारूहेड़ा और गिंदोखर गांव से एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दो लोगों को मलेरिया होने की भी पुष्टि हो चुकी है। डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में तैयारियां पूरी कर ली है। विभाग ने नागरिक अस्पताल की मल्टीस्पेशलिटी बिल्डिंग में एक वार्ड डेंगू के मरीजों के लिए तैयार कराया है। इसके अलावा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अगर किसी डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ी तो उसे नागरिक अस्पताल में ही सुविधा की जा चुकी है। साथ ही डेंगू से बचाव को लेकर जगह-जगह फॉगिंग करा दी गई है।
विज्ञापन

------------
सही समय पर उपचार कराना बहुत जरूरी
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में बहुत सी बीमारियां फैलने लगती हैं, उनमें से एक डेंगू भी है। डेंगू मच्छर के काटने से होता है। इसलिए अपने घर के आसपास गंदे पानी को जमा न होने दें। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें। हालांकि डेंगू का सही समय पर उपचार करना बहुत जरूरी है क्योंकि उचित समय पर रोकथाम न करने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य और खराब हो सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों में डेंगू का अधिक प्रभाव होने के कारण उनकी मृत्यु हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
घर-घर जाकर जांच जारी
डेंगू एवं मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि अभी डेंगू के तीन केस मिले हैं। डेंगू को लेकर हम अलर्ट पर हैं। हमारी टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के अलावा बीमारी से संबंधित जानकारी भी जुटा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने उन गांव व जगह को पहले ही चिह्नित कर लिया है, जहां पर पिछले कुछ सालों में डेंगू के सबसे ज्यादा केस मिले हैं। उस एरिया में खास नजर रखी जा रही है। साथ ही वहां पर टीमें पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटा रही हैं कि किसी को बुखार या फिर अन्य बीमारी तो नहीं है। अगर डेंगू का कोई गंभीर मरीज आता है, उसको प्लेटलेट्स अब नागरिक अस्पताल में ही चढ़ाई जा रही है।
-------------
अस्पताल में बढ़ी विभिन्न प्रकार की जांच
अस्पतालों में विभिन्न प्रकार की जांच कराने वालों की संख्या पिछले एक माह के दौरान काफी बढ़ गई है। इनमें सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) की जांच ज्यादा हो रही हैं। यह जांच खून से जुड़ी कई बीमारियों की जानकारी देती है। इसमें ब्लड में मौजूद लाल रक्त कणिकाएं, सफेद रक्त कणिकाएं और प्लेटलेट्स के साथ हीमोग्लोबिन आदि के बारे में जानकारी मिलती है। बहुत से मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी के भी मामले आ रहे हैं। इसके अलावा मलेरिया, डेंगू के साथ किडनी से संबंधित जांच के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। नागरिक अस्पताल में ही प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के सैंपल जांच कराने वालों की संख्या 500 से अधिक है। यही कारण है कि सुबह 11 बजे तक एकत्रित होने वाले सैंपल की रिपोर्ट उसी दिन तथा बाकी की रिपोर्ट अगले दिन दी जाती है।

----------
बीमारियों से बचाव के उपाय
- इन दिनों वायरस अधिक बढ़ते हैं। इसलिए व्यक्ति को छींकते वक्त रुमाल से मुंह को ढकना चाहिए।
- बहुत ठंडा पेय या खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।
- छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
- खानपान से पहले अच्छी तरह से हाथ धोने चाहिए।
- मलेरिया से बचाव के लिए पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।
- नियमित अंतराल पर कूलर और टंकियों की सफाई करनी चाहिए।
------------
कोट
मौसम में बदलाव के साथ विभिन्न बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। जांच सुविधाएं बढ़ने से मरीजों की बीमारियों का समय पर पता चल जाता है। जांच रिपोर्ट समय पर आए इसके लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. जयभगवान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed