फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Viral fever spreads, OPD crosses 1200

Rewari News: वायरल बुखार ने पसारा पैर, ओपीडी 1200 पार

Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Viral fever spreads, OPD crosses 1200
रेवाड़ी। मौसम परिवर्तन के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल बुखार तेजी से अपना पैर पसार रहा है। यह सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्ग लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। सिविल अस्पताल और निजी चिकित्सकों के यहां वायरल के मरीजों की भारी भीड़ दिख रही है। अस्पतालों में आने वाले करीब 40 प्रतिशत लोग वायरल से ग्रसित हैं। बुधवार को 1200 के करीब ओपीडी दर्ज हुई है, जिसमें से 300 से 400 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम के दर्ज आए हैं। इनमें 80 से 100 मरीज छोटे बच्चे थे। इससे पहले अस्पताल में आंखों की जलन और सांस की तकलीफ के मरीज ज्यादा पहुंच रहे थे। क्योंकि प्रदूषण का स्तर रोजाना 300 को पार कर रहा था।
विज्ञापन


मौसम परिवर्तन को देखते हुए चिकित्सक भी लोगों को खानपान और रहन-सहन पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। बुखार से बचने के लिए मच्छरों से बचें और घर और आसपास सफाई रखने के लिए कह रहे हैं, जिससे मच्छर न पनपे। ठंडी चीजों का सेवन न करने की भी सलाह दी है। क्योंकि इससे सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत होती है। पानी को हल्का गर्म करके ही पीना लाभदायक है। घर से बाहर निकलें तो सर्दी के कपड़े पहन कर ही निकलें, छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


एक्यूआई 204 किया गया दर्ज

अस्पताल में जहां रोजाना सांस के तकलीफ और आंखों में जलन के मरीज पहुंच रहे थे तो वहीं अब ऐसे मरीजों में भी काफी कमी आई है। अब आंखों की जलन के 20 से 30 मरीज और सांस की तकलीफ के 5 से 10 मरीज ही आ रहे हैं। दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर भी अब 204 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर कम होता दिखाई देगा। इससे पहले रोजाना एक्यूआई 300 पार कर रहा था। जो काफी खतरनाक श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार डिग्री गिरा पारा, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

तापमान में भी कभी देखने को मिली है। जहां रोजाना दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था तो वहीं अब तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कुछ दिन इसी तरह वायरल के मरीजों की संख्या देखने को मिलेगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छा रहा है।


आने वाले दिनों में भी दिखेगा मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक 1 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 29 नवंबर रात्रि से 1 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाही होगी। साथ ही कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस के बाद 2 दिसंबर से 5 दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। वहीं, उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवा चलने से राज्य में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह के समय हल्की धुंध रहने की भी संभावना है।

---
ठंड की शुरुआत हो चुकी है। विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ठंड के कपड़ों का उपयोग जरूर करें। ताकि वायरल से बचा जा सके। छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

-डॉक्टर अशोक, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed