फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Violation of humanity ... rubbed nose with one, two apologized with folded hands

Rewari News: मानवता का हनन... एक से रगड़वाई नाक, दो ने हाथ जोड़कर माफी मांगी

Tue, 03 Jan 2023 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Violation of humanity ... rubbed nose with one, two apologized with folded hands
कोसली। कोसली थाना परिसर में मानवता का हनन सामने आया है। पुलिस ने दबंगई दिखाते हुए एक युवक से नाक रगड़वा कर माफी मंगवाई, जबकि दो युवकों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। युवकों पर ‘आई लव कोसली माइन ऑफ सोल्जर’ के साइन बोर्ड को तोड़ने का आरोप लगाया गया था। गांव के लोगों ने तीनों युवकों को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद उनकी कोसली थाने में शिकायत भी दी थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव कोसली निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के बस स्टैंड पर पार्क के पास ग्रामीणों की तरफ से ‘आई लव कोसली माइन ऑफ सोल्जर’ का साइन बोर्ड बनाकर लगाया था। आरोप है कि सोमवार की रात तीन युवकों ने लात मारकर साइन बोर्ड को तोड़ दिया। आरोपियों को मौके पर ही ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस को सूचना देकर उनको पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस के सामने तीनों युवकों ने अपनी गलती मान ली थी। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे साइन बोर्ड के साथ खड़े होकर सेल्फी लेना चाहते थे, लेकिन बोर्ड के साथ खड़े होते ही वह गिर गया। मंगलवार को मामले को लेकर गांव कोसली व आरोपियों के गांव के लोग कोसली थाना में जुटे। यहां दोनों गांव के लोगों के बीच एक युवक ने थाने में जमीन पर नाक रगड़कर माफी मांगी, दो ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। उधर, पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। कोसली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के गांव व कोसली गांव से आए लोगों ने माफीनामा के शर्त पर मामले को रफा-दफा करने की बात कही थी। थाना परिसर में तीनों युवकों ने कान पकड़कर व हाथ जोड़कर माफी मांगी है। परिसर में किसी ने नाक नहीं रगड़ी है। ग्रामीणों की ओर से उनके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई न करने की बात कही और मामला रफा-दफा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed