फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers outraged over power and water crisis; block Bawal-Pranpura Road.

Rewari News: बिजली-पानी संकट पर भड़के ग्रामीण, बावल-प्राणपुरा रोड पर लगाया जाम

Fri, 12 Jun 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over power and water crisis; block Bawal-Pranpura Road.
मांगों को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम। संवाद
बावल। चार दिनों से बिजली और पानी की समस्या से परेशान गांव तिहाड़ा के लोगों ने शुक्रवार को बावल-प्राणपुरा रोड पर जाम लगाकर प्रशासन और बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग जाम में फंसे रहे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

गांव तिहाड़ा में चार दिनों से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। गर्मी में हवा और पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों का सब्र शुक्रवार को टूट गया। ग्रामीणों ने बावल-प्राणपुरा रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि चार दिनों से गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
विज्ञापन

आंधी तूफान के दौरान टूटे बिजली के पोल अब तक नहीं बदले गए हैं, जिसके कारण न केवल बिजली आपूर्ति बाधित है बल्कि कई रास्ते भी अवरुद्ध हो गए हैं। इससे गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी फूल कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
महिलाओं ने प्रशासन को बताया कि गांव में बिजली के कई पोल टूटे हुए हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पानी की समस्या भी गंभीर हो गई है। गांव में पीने के पानी की उपलब्धता प्रभावित होने से लोगों को दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम संजीव कुमार, बिजली निगम के एसडीओ और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
इसके बाद अधिकारियों ने गांव का दौरा कर टूटे हुए बिजली के पोलों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा और सभी आवश्यक संसाधन इस कार्य में लगाए गए हैं।
----------------
दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटी टीमें
एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि हाल ही में आए तेज तूफान के कारण बावल और आसपास के क्षेत्रों में करीब 200 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन पोलों को नए सिरे से खड़ा करने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी लाने के लिए पाली, नारनौल और रेवाड़ी से भी अतिरिक्त टीमें बुलाई गई हैं जो दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।

-----------------
प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया
बिजली निगम का कहना है कि कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं और जल्द ही पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। एसडीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में प्राथमिकता के आधार पर बिजली व्यवस्था बहाल की जाए ताकि लोगों को और अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। वीरवार को बावल में लोगों ने सड़क जाम कर दिया था।

मांगों को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम। संवाद

मांगों को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed