फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers in Lisana troubled by filth; no action taken despite complaints

Rewari News: लिसाना में गंदगी से ग्रामीण परेशान, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

Sat, 17 Oct 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Lisana troubled by filth; no action taken despite complaints
लिसाना में गंदगी का ढेर। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव लिसाना में गंदगी की शिकायत तीन माह पहले किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आंगनबाड़ी और टिन शेड के आसपास वर्षों से कूड़ा-कर्कट व गोबर पड़ा है। सफाई की मांग को लेकर ग्रामीण तीन महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जय शेखर ने बताया कि शिकायतों के साथ मौके की तस्वीरें भी अधिकारियों को दी गई हैं। इसके बावजूद सफाई नहीं कराई गई। तीन से चार बार सीएम विंडो और समाधान शिविर में शिकायत देने के अलावा डीसी दरबार में भी मामला उठा चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन मौके पर स्थिति नहीं बदलती। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक बुनियादी समस्या के समाधान में महीनों लग रहे हैं, तो शिकायत निवारण व्यवस्था का लाभ कैसे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव की पंचायती जमीन पर कथित अवैध कब्जे की निष्पक्ष जांच और पैमाइश कराने की मांग भी की है। उनका कहना है कि यदि कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही आंगनबाड़ी और टीन शेड के आसपास सफाई कराकर नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed