{"_id":"6870034ca0b0a0314c03ac0a","slug":"villagers-in-four-villages-were-made-aware-against-drug-addiction-rewari-news-c-198-1-rew1001-222370-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चार गांवों में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चार गांवों में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
Thu, 10 Jul 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 22रेवाड़ी। गांव शाहंजरपुर में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने वीरवार को निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में गांव केशोपुर, आसरा का माजरा, धारण और शाहजरपुर में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
निरीक्षक रामपाल ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई के विरुद्ध सामाजिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है।
समाज का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका अदा करें। नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें।
विज्ञापन
पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा। उन्होंने गांव के नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। नशे के विरुद्ध इस युद्ध में पुलिस का सहयोग करें।