फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers can see ownership map in DDPO office: ADC

डीडीपीओ कार्यालय में ग्रामीण देख सकते हैं स्वामित्व से संबंधित नक्शा : एडीसी

Wed, 20 Oct 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers can see ownership map in DDPO office: ADC
वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेतीं अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान। संवाद - फोटो : Rewari
अधिकारी स्वामित्व योजना के तहत डीड के कार्य को तेजी से पूरा करें। यह बात जिला सचिवालय सभागार में मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान ने स्वामित्व योजना के तहत जानकारी देते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस भी गांव में रजिस्ट्री कार्य करने के लिए टीम जाए उससे पूर्व उस गांव में व्यापक स्तर पर मुनादी कराना सुनिश्चित करे, ताकि लाल डोरे की रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग आधार कार्ड या पहचान पत्र की कॉपी लेकर निर्धारित समय पर मौजूद रहें।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान ने राजस्व एवं आपदा विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल की स्वामित्व योजना से संबंधित वीसी के बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव के किसी भी नागरिक को यदि नक्शे से संबंधित कोई जानकारी लेनी हो तो वह संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में इसकी जानकारी ले सकता है। एडीसी ने कहा कि स्वामित्व योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से जुड़े हुए सभी अधिकारी पूरी मेहनत के साथ इस कार्य को तेजी से अमलीजामा पहनाएं, ताकि निर्धारित समय में कार्य पूरा किया जा सके। उन्होंने वीसी के दौरान एसीएस संजीव कौशल को अवगत कराया कि जिले में 345 गांवों के नक्शे का सर्वे कर रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। पांच लंबित गांवों में कार्य जारी है, जिसे शीघ पूरा करा दिया जाएगा। बैठक में डीडीपीओ एचपी बंसल व सभी एससीपीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed