फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers bluntly: District administration should resolve the road in two days, otherwise the villagers will close the rest of the roads

ग्रामीणों की दो टूक: जिला प्रशासन करे रास्ते का जल्द समाधान, नहीं तो ग्रामीण करें बाकी रास्तों को बंद

Tue, 23 Nov 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers bluntly: District administration should resolve the road in two days, otherwise the villagers will close the rest of the roads
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते गांव लुहाना और धवाना के ग्रामीण। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गांव लुहाना व धवाना के ग्रामीणों ने पिछले 15 दिन से कई गांवों को जोड़ने वाले गांव लुहाना के टी प्वाइंट को खोलने की मांग को लेकर उपायुक्त यशेन्द्र सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि गांव के कुछ ग्रामीणों ने निजी स्तर पर पैमाइश कराकर कई गांवों को जोड़ने वाले टी-प्वाइंट पर कच्ची दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया है इससे कई गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी को शिकायत देते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन दो दिन के अंदर इस रास्ते का कोई समाधान नहीं करेगा तो ग्रामीण गांव के बाकी रास्तों को भी बंद कर देंगे। रास्ता खोलने की मांग को लेकर ग्रामीण जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर सीएम विंडों तक शिकायत लगा चुके हैं। लेकिन अधिकारी ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं कर रहें हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच शक्ति सिंह ने बताया कि गांव सीहा से धवाना गांव को जाने वाले सड़क मार्ग स्थित लुहाना के टी प्वाइंट पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अपनी जमीन बताकर सड़क के बीचों-बीच पत्थर की दीवार बनाकर रोक दिया है। मुख्य सड़क का रास्ता रुकने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। कागजों में यह रास्ता 22 फीट का हैं। लेकिन ग्रामीणों द्वारा अपनी मनमानी करते हुए अतिक्रमण कर लिया गया। कुछ दिन पहले कुछ ग्रामीणों द्वारा बची हुई रास्ते की जमीन को अपनी बताकर सड़क पर दीवार बना दी है। पिछले 15 दिन से यह रास्ता बंद होने के कारण कई गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह रास्ता बंद होने के कारण बड़े वाहन भी गांव के बीच से होकर गुजर रहे हैं। इससे कोई बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। वहीं गांव के रास्ते छोटे होने के कारण कई बार स्कूल बस चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वैवाहिक सीजन होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह मार्ग काफी गांवों को आपस में जोड़ता है। रास्ता बंद होने के कारण रात के अंधेरे में राहगीर रास्ता भटक जाते हैं। इस मौके पर सत्यनारायण साहब, पूर्व पंच राजपाल यादव, इंद्रजीत सिंह, जयपाल सिंह, धर्मबीर सिंह, रणबीर, जयपाल यादव, सुमेर सिंह, महीपाल, ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कई गांवों को जोड़ती है यह टी प्वाइंट:
- यह सड़क पीडब्लूडी विभाग द्वारा 40 साल पहले बनाई गई थी। सरकारी कागजों में भी इस सड़क की चौड़ाई 22 फीट है लेकिन, कुछ ग्रामीणों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते यह सड़क केवल 8 से 10 फीट की रह गई है। अब कुछ दिन पहले कुछ ग्रामीणों द्वारा निजी स्तर पैमाइश करवा कर रास्ते पर दीवार बना दी है जिससे कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। गांव लुहाना से इस टी प्वाइंट से एक रास्ता गांव धवाना, मंदौला तथा दूसरा रास्ता गांव खालेटा खालेटा, मायण, बलवाड़ी व मामड़िया सहित अन्य गांवों की ओर जाता है। वहीं गांव के 75 प्रतिशत ग्रामीणों को इसी रास्ते से होकर अपने खेतों में जाना पड़ता है। लेकिन रास्ता बंद होने के कारण कई गांवों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रहीं है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed